छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में आधी रात को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसा एक मिनी कंटेनर और ट्रक के बीच हुआ है। हादसे में अब तक पांच महिलाओं और तीन बच्चों समेत नौ की मौत हो चुकी है। जबकि 23 लोग घायल हो गए। भाजपा विधायक दीपेश साहू ने जिला अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की। कलेक्टर बेमेतरा रणवीर शर्मा ने बताया कि बेमेतरा दुर्घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है और 23 घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है।