फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाटापारा में रेलवे निर्माण कार्य में लापरवाही चरम पर, बिना सुरक्षा के हो रहा काम, खतरे में लोगों की जान

भाटापारा रेलवे क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य में गंभीर लापरवाही देखने को मिल रही है। ऊंचाई पर मजदूर बिना किसी सुरक्षा उपकरण के काम कर रहे हैं, जबकि नीचे आम लोगों का आवागमन बिना किसी रोक-टोक के जारी है। न तो सुरक्षा बैरिकेडिंग लगाई गई है और न ही रास्ता बंद किया गया है, जिससे बड़ी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। रेलवे कॉन्ट्रैक्टर द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी की जा रही है। न मजदूरों को हेलमेट दिया गया है, न सेफ्टी बेल्ट, और न ही साइट पर सुरक्षा प्रबंधों की कोई ठोस व्यवस्था है। इससे न केवल काम करने वाले श्रमिकों की जान जोखिम में है, बल्कि राहगीरों की सुरक्षा भी पूरी तरह भगवान भरोसे है। स्थानीय लोगों ने इस लापरवाही पर गहरी चिंता जताते हुए कहा है कि यह लचर व्यवस्था किसी भी दिन बड़ी अनहोनी का कारण बन सकती है। उन्होंने रेलवे प्रशासन से तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य को रोकने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। जब इस विषय में रेलवे सीनियर डीसीएम अवधेश त्रिवेदी से फोन पर चर्चा की गई, तो उन्होंने कहा आपके माध्यम से हमें जानकारी प्राप्त हो रही है, तत्काल जांच कर संबंधित कॉन्ट्रैक्टर को नोटिस जारी किया जाएगा। अगर इसके बाद भी सुधार नहीं हुआ तो उसे ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। फिलहाल रेलवे प्रशासन की चुप्पी और कॉन्ट्रैक्टर की लापरवाही बड़े हादसे को दावत दे रही है। सवाल यह है कि क्या किसी दुर्घटना का इंतजार किया जा रहा है? या फिर जवाबदेही तय करने से पहले किसी जान का जाना जरूरी है?

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें