फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ का कातिल बेटा: नशे में धुत बेटे ने की पिता की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने पकड़ा

पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम गातापार से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटे ने मामूली विवाद के बाद अपने ही पिता की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी बेटा नशे की हालत में था और पिता से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर आरोपी ने अपने पिता, कामता प्रसाद कुर्रे, पर डंडे से ताबड़तोड़ वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल पिता को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही पलारी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है। गांव में इस घटना के बाद से शोक और आक्रोश का माहौल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें