फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: बलौदाबाजार के रंगोरा स्कूल में लटक रहा ताला, छात्र स्कूल के बाहर कर रहे पढ़ाई, ग्रामीणों ने की ये मांग

बलौदाबाजार जिले के कसडोल विकासखंड अंतर्गत रंगोरा गांव के प्राथमिक व मिडिल स्कूल में बीते 16 जून से ताले लटके हैं। लगातार 5 दिनों से स्कूल नहीं खुला है और बच्चे मजबूरी में स्कूल के बाहर बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। इस स्थिति ने न केवल शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि ग्रामीणों में भी आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने स्कूल में तालेबंदी करते हुए स्पष्ट कहा है कि जब तक स्कूल में स्थायी शिक्षक की नियुक्ति नहीं की जाएगी, तब तक वे स्कूल नहीं खुलने देंगे। जानकारी के अनुसार, स्कूल में लंबे समय से शिक्षकों की कमी चल रही है, जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही थी। इसको लेकर कई बार स्थानीय प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने यह कदम उठाया। गुरुवार को शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे। उनका कहना है कि उन्हें अस्थायी व्यवस्था नहीं, बल्कि परमानेंट शिक्षक चाहिए ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित हो सके। ग्रामीणों के अनुसार, स्कूल में मात्र एक या दो शिक्षक हैं जो पूरी क्लास का भार नहीं संभाल पा रहे हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। अभिभावकों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र स्थायी शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे। प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार अब देखना होगा कि शिक्षा विभाग इस गंभीर मुद्दे को कितनी तत्परता से सुलझाता है और बच्चों की शिक्षा को पटरी पर लाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें