फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाटापारा थोक सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, देखें वीडियो

Digvijay Singh Updated Mon, 27 Oct 2025 01:04 PM IST

भाटापारा शहर के थोक सब्जी मंडी बाजार में सोमवार को भीषण आग लग गई, जिससे मंडी में रखी सब्जियाँ और सब्जी रखने के कैरेट जलकर खाक हो गए। आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष अश्विनी शर्मा और पूर्व विधायक भाजपा नेता शिवरतन शर्मा मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। नगर पालिका की फायर ब्रिगेड और पानी टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी सक्रिय रहा। एसडीओपी सहित शहर थाना पुलिस मौके पर मौजूद रही और आग बुझाने व भीड़ नियंत्रण में सहयोग किया। घटना में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें