छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि सात लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है। बालोद के डोंडी थाना इलाके के भानुप्रतापपुर-दल्लीराजहरा मार्ग पर चौरहापावड़ के पास यह दर्दनाक हादसा हुआ। एक ट्रक ने विपरीत दिशा से आ रही एसयूवी को टक्कर मार दी, हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य घायल हो गए।