बालोद जिले के वनांचल ब्लॉक डौंडि के ग्राम खल्लारी के ग्रामीण धान खरीदी की मांग को लेकर अब हड़ताल की चेतावनी दे रहे हैं, दरअसल प्रशासन ने खरीदी केंद्र खोलने की बात कहते हुए पूरी तैयारी करवा ली थी लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया गया जिसके बाद ग्राम पंचायत खलारी में चयनित थान खरीदी केंद्र के वावजूद धान खरीदी प्रारंभ न होने पर पंचायत खलारी एवं अन्य सहभागी ग्राम द्वारा हड़ताल की चेतावनी दी जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत खलारी में वर्ष 2025-26 हेतु धान खरीदी केंद्र विधिवत रूप से चयनित किया गया है। इसके बावजूद आज दिनांक तक ग्राम खलारी में धान स्वरीदी कार्य प्रारंभ नहीं किया गया है, जिससे ग्राम के कृषकों में अत्यंत असंतोष एवं चिंता की स्थिति अत्पन्न हो गई है। गांव के अधिकांश कृषक धान उत्पादन पर निर्भर हैं, और स्वरीदी कार्य में विलंब होने से उन्हें अर्थित क्षति उठाना पड़ रहा है। कई बार संबंधित अधिकारियों से मौखिक एवं लिखित रूप से निवेदन किया गया, परंतु अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई है। ग्रामीण रामेश्वर राम ने बताया कि शासन प्रशासन ने आश्वासन दिया था जगह भी चिन्हांकन किया था गुजरा से अलग सोसाइटी बनाया गया था लेकिन जब धान खरीदने की बारी आई तो केंद्र खोला ही नहीं गया, पिछले कई वर्षों से हम इसकी मांग कर रहे हैं लेकिन अब तक मांग पूरी नहीं हुई है जिसके कारण हमें काफी समस्या हो रही है, हम अपना धान नहीं बेच रहे हैं हम अब आंदोलन का रस्ता अपना रहे हैं। वहीं ग्रामीण अनिल कुमार निषाद ने बताया कि सोसायटी ना खुलने से हमे 7 किलोमीटर दूरी तय करनी पड़ रही है आखिर इसके लिए जिम्मेदार कौन है, प्रशासन ने तैयारी कर के ध्यान ही नहीं दिया।