फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod News: सरकारी खाद गोदाम सूने, निजी दुकानों में फुल स्टॉक, किसान दोगुने दाम में खाद खरीदने को मजबूर

अनुज कुमार Updated Wed, 18 Jun 2025 09:36 AM IST

मानसून की शुरुआत हो चुकी है और बालोद जिले में सेवा सहकारी समितियां में किसानों को उचित दर पर मिलने वाले खाद गोदाम सूने पड़े हैं। दरअसल, सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष कलेक्टर के पास यह शिकायत लेकर पहुंचे। कहा कि यहां पर खाद की सप्लाई नहीं हो रही है। जबकि निजी दुकानों में पड़ा हुआ है। ऐसे में किसानों और समिति के अधिकारियों के बीच टकराव की स्थिति निर्मित हो रही है, क्योंकि ज्यादातर किसान सेवा सहकारी समिति पर खाद बीज के लिए निर्भर रहते हैं। आपको बता दें कि बालोद जिले में 122 सेवा सहकारी समितियां हैं। जिनमें अभी मात्र 25 प्रतिशत खाद की सप्लाई हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, शासन से भेजे जाने वाले खाद में 60 प्रतिशत खाद को सहकारी समितियों में और 40 प्रतिशत को निजी दुकानों में सप्लाई की जानी है। लेकिन जिले में निजी दुकानों में तो खाद की भरपूर स्टॉक है और सहकारी समितियों में खाद ही नहीं है। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि शासन से आ रहे खाद की सप्लाई सहकारी समितियों में पहुंचने के बजाय कहां जा रही है। किसानों को दोगुनी कीमत पर खाद की खरीदी कर आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। सेवा सहकारी समिति के प्राधिकृत अधिकारी चमन लाल साहू ने बताया कि हमारे पास अभी तक खाद नहीं पहुंच पा रहा है और खुले मार्केट में व्यापारियों के पास खाद का फुल स्टॉक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष किसानों के हाथों के आधार पर खाद की सप्लाई होती है। पर इस बार उन्हें खाद ही नहीं मिल पा रहा है। किसानों से बार-बार टकराव की स्थिति निर्मित हो रही है। हमें जवाब देते नहीं बन रहा है और किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह बेहद ही अनिवार्य है कि समय पर खाद की सप्लाई की जाए ताकि दुकानों पर किसानों के निर्भरता कम रहे, दुर्जन सिंह साहू ने बताया कि सुनने में आ रहा है। व्यापारियों के पास फुल स्टॉक है जो किसान है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें