फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: हाईवे चेकिंग में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बालोद के व्यापारी अमित जैन की कार से 65 लाख की नकदी जब्त

Wed, 27 May 2026 09:51 AM IST
बालोद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

रायपुर-जगदलपुर नेशनल हाईवे-30 पर नियमित चेकिंग के दौरान पुरुर थाना पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक कार से करीब 65 लाख रुपये से अधिक की बेहिसाब नकदी बरामद की है। यह रकम दो अलग-अलग झोलों में 500-500 रुपये के नए नोटों के बंडलों में छिपाकर रखी गई थी। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने आयकर विभाग को सूचित कर दिया है युवक की पहचान अमित जैन बालोद के रूप में हुई जो कि जमीन और किराना व्यापारी है, सूत्र बताते हैं कि जब कैश पकड़ाया उस दिन रजिस्ट्री भी थी।

चेकिंग के दौरान पकड़ाया नोटों का जखीरा
मिली जानकारी के अनुसार, पुरुर थाना क्षेत्र के ग्राम मरकाटोला के पास पुलिस टीम रूटीन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान केशकाल की ओर से बालोद जा रही एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। वाहन की बारीकी से जांच करने पर पुलिस के होश उड़ गए। कार के भीतर दो झोलों में नोटों की गड्डियां भरी हुई थीं। पुलिस को इस भारी रकम की गिनती करने में करीब तीन घंटे का लंबा समय लगा।

दस्तावेज नहीं दिखा सका व्यापारी
पुरुर थाना प्रभारी जोगेंद्र साहू ने बताया कि कार सवार व्यक्ति की पहचान बालोद निवासी कपड़ा व्यापारी अमित जैन के रूप में हुई है। जब पुलिस ने इतनी बड़ी रकम के संबंध में वैध दस्तावेज या स्रोत की जानकारी मांगी, तो व्यापारी कोई भी संतोषजनक जवाब या बिल-दस्तावेज पेश नहीं कर सका। वैधानिक कागजात न होने के कारण पुलिस ने पूरी रकम को तत्काल जब्त कर लिया।

आयकर विभाग को सौंपी गई जांच
मामले में नकदी की मात्रा बहुत अधिक है और इसके स्रोत से जुड़े कोई पुख्ता दस्तावेज नहीं मिले हैं। इसलिए पूरी रकम को जब्त कर प्रशासनिक अधिकारियों और आयकर विभाग को रिपोर्ट भेज दी गई है। -जोगेंद्र साहू, थाना प्रभारी (पुरुर)

फिलहाल, पुलिस और आयकर विभाग की संयुक्त टीम इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि इतनी बड़ी रकम कहां से लाई जा रही थी और इसका असली मकसद क्या था। इस कार्रवाई के बाद से ही जिले के व्यापारिक हलकों में हड़कंप मचा हुआ है।      

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें