फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: पतंग उड़ाते समय छत से गिरा मासूम, अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

Mon, 23 Mar 2026 04:37 PM IST
बालोद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

पतंग उड़ाने के दौरान दूसरी कक्षा का छात्र हादसे का शिकार हो गया, जहां पड़ोसी की दो मंजिला छत से गिरकर सात वर्षीय हर्ष कुमार की मौत हुई है। बालक अपने अन्य साथी के साथ वासुदेव सोनकर की छत में पतंग उड़ा रहा था, आपको बता दें कि बालोद थाना क्षेत्र के नेवारीकला गांव की यह पूरी घटना है, बालोद पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई है। 

जानकारी के अनुसार, मासूम सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकला था, स्कूल न जाकर दूसरे की छत पर पतंग उड़ा रहा था। पतंग उड़ाने के दौरान पैर फिसलने से छत से गिर गया। हॉस्पिटल में डॉक्टरों ने छात्र को मृत घोषित कर दिया है। परिजनों ने बताया कि वह अपने घर की इकलौती संतान थी, इससे बड़ी दो बहनें हैं। हादसे के बाद से परिजनों का बुरा हाल है, वहीं पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अस्पताल में सबका पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपने की तैयारी भी की जा रही है।

पुलिस कर रही जांच
बालोद जिले की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर ने बताया कि सात वर्षीय बालक जोकि छत पर पतंग उड़ा रहा था। इस दौरान वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गया और उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। छत में उसके साथ कुछ बच्चे थे, यह सब जांच का विषय है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम किया गया है और आगे कार्रवाई की जा रही है।    

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें