फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod News: आपसी विवाद ने लिया खूनी रूप, सनकी भाई ने सो रही बहन के गले पर कैंची से किया वार, मौत

Sat, 16 May 2026 12:23 AM IST
बालोद ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालोद

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम परसली में एक भाई ने अपनी ही सगी बहन की बेरहमी से हत्या कर दी। हमला उस वक्त किया गया जब बहन बेखबर सो रही थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में विवाद की वजह घरेलू कलह बताई जा रही है। घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

थाने तक पहुंचा था विवाद, पुलिस ने कराई थी समझाइश
जानकारी के मुताबिक, आरोपी भाई पोषण सोनकर और उसकी बहन तनीषा सोनकर के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। शुक्रवार दोपहर को भी दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। भाई के व्यवहार से परेशान होकर तनीषा देवरी थाने पहुंची थी और भाई के खिलाफ लिखित आवेदन दिया था। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम परसली गांव पहुंची और आरोपी भाई को सख्त हिदायत देते हुए समझाइश दी। इसके बाद मृतिका ने अपना आवेदन वापस ले लिया था, लेकिन किसे पता था कि यह सुलह महज कुछ घंटों की शांति है।

नींद में किया जानलेवा हमला
पुलिस के जाने के बाद आरोपी पोषण सोनकर के मन में बहन के प्रति गुस्सा और बढ़ गया। जैसे ही दोपहर बाद तनीषा अपने कमरे में सोने गई, आरोपी ने मौके का फायदा उठाया। उसने घर में रखी एक धारदार कैंची उठाई और सो रही बहन के गले पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। तनीषा की चीख सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे, जहां वह लहूलुहान हालत में तड़प रही थी।

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम
परिजनों ने आनन-फानन में घायल युवती को देवरी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज राजनांदगांव रेफर कर दिया। खून अधिक बह जाने और चोट गहरी होने के कारण इलाज के दौरान तनीषा ने दम तोड़ दिया। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही देवरी थाना पुलिस सक्रिय हुई और घेराबंदी कर आरोपी भाई पोषण सोनकर को हिरासत में ले लिया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या यह हमला अचानक उपजे गुस्से का परिणाम था या आरोपी ने पहले से ही इसकी योजना बना रखी थी। भाई बना हत्यारा   

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें