फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरगुजा में मुख्यमंत्री साय को ज्ञापन देने जा रहे पूर्व मंत्री भगत को पुलिस ने रोका, समर्थकों ने की नारेबाजी

सरगुजा जिला के मैनपाट में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को ज्ञापन देने जा रहे पूर्व मंत्री अमरजीत भगत को पुलिस ने रास्ते में ही रोक लिया और उन्हें थाने ले आई।इस दौरान गत के समर्थकों ने थाने में जमकर नारेबाजी की। पूर्व मंत्री किसानों को हो रही खाद बीज की समस्या को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को ज्ञापन देना था,लेकिन पूर्व मंत्री समेत उनके समर्थको को पुलिस ने मार्ग में ही रोक लिया और कमलेश्वरपुर थाने लेकर पहुंची है। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि इन दिनों खेतों में बोआई का काम जोरों पर है, लेकिन किसानों को खाद की भारी किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। आलू और टाऊ जैसी फसलों के लिए यह समय बेहद महत्वपूर्ण होता है, और इन फसलों में खाद की पर्याप्त मात्रा आवश्यक होती है। खाद न मिलने की वजह से किसान खुले बाजार से महंगे दामों में खाद खरीदने को मजबूर हैं, जिससे उन पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। यह संकट सिर्फ मैनपाट तक सीमित नहीं, बल्कि पूरे सीतापुर विधानसभा में किसानों की यही हालत है। पूर्व मंत्री अमरजीत भगत ने इस विषय पर लगातार प्रशासन और सरकार का ध्यान आकृष्ट किया है। कई दिनों से मांगों के बावजूद किसानों को कोई ठोस राहत नहीं मिली। अब जबकि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय स्वयं मैनपाट के दौरे पर आये हैं, पूर्व मंत्री अमरजीत भगत इस अवसर पर किसानों के प्रतिनिधिमंडल के साथ मिलकर उन्हें सीधे ज्ञापन देने जा रहे थे लेकिन उन्हें रास्ते में रोक कर थाने ले आया गया है,थाने में काफी गहमा-गहमी की स्थिति बनी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें