फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल में पकड़े 17 जुआरी: रात के अंधेरे में खेल रहे थे जुआ, पुलिस में मारा छापा; एक लाख से ज्यादा की नगदी जब्त

सरगुजा जिले में अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत उदयपुर थाना एवं साइबर सेल की संयुक्त पुलिस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 40 हजार 310 रुपये नकद एवं ताश के 52 पत्ते जब्त किए हैं। जानकारी के मुताबिक, 11 जनवरी को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम कोटेरबुड़ा के जंगल पुलिया के पास कुछ लोग रुपये-पैसे का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश से जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना उदयपुर एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए देर रात करीब 11.26 बजे कोटेरबुड़ा जंगल क्षेत्र में घेराबंदी कर दबिश दी। मौके से 17 आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में सभी आरोपियों ने अपना निवासी पटना थाना क्षेत्र, जिला कोरिया होना बताया। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 1,40,310 रुपये नगद एवं ताश की गड्डी बरामद की। आरोपियों के विरुद्ध थाना उदयपुर में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया जारी है। इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए उदयपुर थाना प्रभारी निरीक्षक शिशिरकांत सिंह ने बताया कि जिले में अवैध जुआ-सट्टा के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस संपूर्ण कार्रवाई में साइबर सेल प्रभारी सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, संजय कुमार, विकास सिन्हा सहित आरक्षक अमन पुरी, अशोक यादव, रमेश राजवाड़े, अजय शर्मा, रविन्द्र साहू एवं कृष्णा सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें