फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Surguja News: अंबिकापुर में एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त, दो दुकानों के लाइसेंस निरस्त, 50 हजार का जुर्माना

Thu, 30 Apr 2026 03:10 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, सरगुजा

सरगुजा जिले के अंबिकापुर शहर में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई हुई। खाद्य एवं औषधि विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने नए बस स्टैंड स्थित शिवम मिष्ठान्न एवं डेली नीड्स पर छापा मारा। छापेमारी में करीब तीन लाख रुपये की एक्सपायरी खाद्य सामग्री जब्त की गई।

यह सामग्री आम उपभोक्ताओं को बेची जा रही थी। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विभाग ने यह कार्रवाई की। जांच में बड़ी मात्रा में एक्सपायरी सामान मिला, जिसके बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाए। दोनों प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं। गंदगी फैलाने और एक्सपायरी सामग्री बेचने पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगा। यह कार्रवाई कलेक्टर अजीत बसंत के नेतृत्व में की गई।

खाद्य विभाग के अधिकारी नितेश कुमार मिश्रा ने स्पष्ट किया है कि आम लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। गौरतलब है कि 27 अप्रैल से 11 मई तक पूरे प्रदेश में खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अंबिकापुर में लगातार दूसरे दिन जांच हुई, जिससे शहर के अन्य व्यापारियों में हड़कंप मच गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें