नगर निगम में सदन की बैठक के दौरान हंगामा कर रहे भाजपा पार्षदों को मेयर कुलदीप ने सदन से बाहर कर दिया। मेयर ने पार्षदों को बाहर जाने को कहा, लेकिन वे नहीं गए। इसके बाद मार्शल को बुलाया गया। मार्शल जब भाजपा पार्षदों को बाहर निकालने लगे तो पार्षद वहीं अड़ गए। इस पर मेयर ने पार्षद कंवलजीत राणा और एक मनोनीत पार्षद को सस्पेंड कर दिया।