फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे को घुमाने निकली महिला, बाइक सवार लुटेरों ने छीनी सोने की चेन

न्यू चंडीगढ़ इलाके की सिटी-1 में दिनदहाड़े लगभग 30 -34 साल की एक महिला की तीन लाख के करीब कीमत की सोने की चेन को दो बाइक सवार लुटेरे छीन कर फरार गए। महिला अपने 6 महीने के बच्चे को अपने घर के बाहर घूमा रही थी। इसी दौरान अचानक दो बाइक सवार लुटेरे आए और अचानक से उसकी सोने की चेन जिसमें डायमंड का लॉकेट भी डाला हुआ था छीन कर वहां से फरार हो गए। इस दौरान महिला ने काफी शोर मचाया लेकिन लुटेरे महिला को धक्का देकर अपनी बाइक पर सवार होकर वहां से फरार हो गए यह सारी घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई। इस घटना से महिला काफी डरी हुई है। इको सिटी-1 रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र कुमार ने प्रशासन से मांग की है कि इस इलाके की जनसंख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है ऐसी हो रही लूटपाट की घटनाओं और चोरियों की घटनाओं को देखते हुए इस इलाके में जल्द से जल्द पुलिस की पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए। ताकि ऐसी घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके और जल्द से जल्द इन आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें