फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से भीगा चंडीगढ़, गर्मी से राहत

चंडीगढ़ के मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। शुक्रवार को हुई अचानक बारिश ने जहां लोगों को चिलचिलाती गर्मी से राहत दिलाई, वहीं पूरे शहर का मिजाज भी बदल गया। मौसम केंद्र, चंडीगढ़ के अनुसार आने वाले दिनों में भी राहत का यह सिलसिला जारी रहने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश और बादलों की वजह से तापमान में गिरावट जारी रह सकती है। मौसम विभाग ने शहर के कई हिस्सों के लिए 4 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट जबकि 7 और 8 अप्रैल के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही गरज-चमक और बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। शनिवार और रविवार को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है, जिससे तापमान में और गिरावट दर्ज हो सकती है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें