पीजीआई में 150 बेड के क्रिटिकल केयर ब्लॉक का निर्माण शुरू हो गया है। नर्सिंग इंस्टीट्यूट के पास खाली पड़ी जगह में कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य पूरा करने के लिए तीन साल का समय दिया गया है। कोविड के दौरान क्रिटिकल केयर की सुविधा की कमी को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने पीजीआई में यह ब्लॉक बनाने का निर्देश दिया था, जिसके बाद पीजीआई द्वारा तैयार किए गए प्रस्ताव को स्वीकृति मिली थी। 208 करोड़ की लागत से यह ब्लॉक तैयार किया जाएगा, जिसमें उच्चस्तरीय चिकित्सा के सुविधा प्राप्त होगी।