फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80वें जन्मदिन पर 80 पौधे लगाकर दिया पर्यावरण को बचाने का संदेश

अंकेश ठाकुर Updated Wed, 25 Jun 2025 04:11 PM IST

ऑल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एसएस परवाना ने बुधवार को अपना 80वां जन्मदिन मनाया। जन्मदिन के मौके पर उन्होंने पौधारोपण किया। उन्होंने स्थानीय पार्षद दर्शना रानी, मनोनीत पार्षद गीता चौहान, इंदिरा कॉलोनी के समाज सेवियों के साथ मिलकर शिवालिक गार्डन में 80 पौधे लगाकर अपने जन्मदिन पर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। पार्षद दर्शना रानी और मनोनीत पार्षद गीता चौहान ने कहा कि हर व्यक्ति को अब पर्यावरण को बचाने के लिए ऐसे सराहनीय कार्य करने होंगे। संगठन के एडवाइजर प्रदीप बागरा, लीगल एडवाइजर एडवोकेट अमित गोयल, अंकित अरोरा, रविकांत व्यास, समाजसेवी और राजबीर सिंह भारतीय, राजकुमार सैनी, सुभाष धीमान, शक्ति श्रीवास्तव, श्याम सुंदर, मोहसिन सलमानी, गंगाबिशन गुप्ता, मंजूर अहमद झूलेलाल आदि मौजूद थे। एनआरआई और समाजसेवी विजय भाटिया ने कहा कि एसएस परवाना ने अनोखे और सरहानिया तरीके से अपना जन्मदिन मनाया है। उनके साथ कई समाजसेवी और राजनीतिक हस्तियों ने शामिल होकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और सामुदायिक एकता का उत्कृष्ट उदाहरण दिया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें