केरल टूरिज्म को प्रमोट करने के लिए वेडिंग डेस्टिनेशन और स्पेशल टूरिस्ट पैकेज को बढ़ावा देने के लिए केरल टूरिज्म द्वारा कई तरह के उपाय किए जा रहे हैं। इसी को लेकर आज यहां मनीमाजरा के एक निजी होटल में केरल टूरिज्म द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां उन्होंने अपनी संस्कृति से लेकर केरल में किए गए टूरिस्ट को प्रमोट करने के बारे में जानकारी दी। केरल टूरिज्म की डायरेक्टर आईएएस सिखा सुन्दरन ने बताया कि केरल में लगातार टूरिस्ट की संख्या बढ़ती जा रही है, इसी को लेकर अब केरल सरकार द्वारा टूरिस्ट को अधिक से अधिक प्रोत्साहित करने के लिए कई तरह के प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में यहां यह प्रोग्राम किया गया। जिसमें शहर के मान्यता प्राप्त एजेंट के साथ संपर्क साधा गया है ताकि वह अच्छे पैकेज बनाकर लोगों को केरल तक पहचान पहुंचा सके। इसके अलावा सरकार ने कनेक्टिविटी पर भी जोर दिया है ताकि केरल आने के लिए लोगों को कोई परेशानी ना हो। वहीं, उन्होंने बताया कि वेडिंग डेस्टिनेशन को लेकर भी सरकार ने कई तरह के सहयोग शुरू किया है। उनका कहना है कि अब मिडिल क्लास लोग अपनी वेडिंग डेस्टिनेशन केरल में करना चाहिए, यहां पर बहुत ही सस्ता वेडिंग हो सकता है यह मिडिल क्लास के लिए भी संभव था उन्होंने बताया कि वहां वेडिंग डेस्टिनेशन करने के लिए कई तरह के उन्होंने सहयोगी पार्टनर को भी साथ लिया है ताकि लोगों को इसी तरह की कोई दिक्कत ना आया। केरल टूरिज्म की कॉरपोरेशन ग्रुप टूरिज्म में डिस्काउंट भी ऑफर करती है।