कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा कि हरियाणा में भाजपा की तीसरी सरकार है। सरकार को प्रदेश के गरीब लोगों ने चुना है। इसलिए राज्य के लोगों के लिए सरकारी अस्पतालों में क्रॉनिक किडनी रोगियों को फ्री इलाज की सुविधा दी गई है।