चंडीगढ़ नगर निगम के वार्ड नंबर 4 की पार्षद सुमन अमित शर्मा, जो हाल ही में आम आदमी पार्टी (आप) छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुई थीं, उनसे जुड़ा मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। उनकी जेठानी कोमल शर्मा की पंजाब पुलिस ने गिरफ्तारी किया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।