चंडीगढ़ पासपोर्ट ऑफ़िस का सर्वर कई बार डाउन हो रहा है। सोमवार को भी सर्वर डाउन होने के कारण पासपोर्ट आवेदन जमा करवाने वाले आवेदको के आवेदन जमा नहीं हो पाए।इसी को लेकर लोगों में खासा रोष देखा गया। पासपोर्ट ऑफ़िस का सर्वर डाउन होने की वजह से लोगों को कार्यालय के बाहर 42 डिग्री टेंपरेचर में धूप में खड़े होना पड़ा।