चंडीगढ़ के पंचकूला में राम रहीम पर यौन शोषण मामले में आरोप सिद्ध होने के बाद हिंसा भड़क उठी। चंडीगढ़ के आसपास इलाकों में आगजनी की गई। जगह-जगह मोटर साइकिल और कारों में डेरा समर्थकों ने आग लगाकर फूंक दिया। इसी बीच अमर उजाला टीवी को एक वीडियो हाथ लगा है जिसमें एक समर्थक पुलिसवालों पर पत्थरबाजी कर रहा था जिसे पुलिस की जवाबी फायरिंग में गोली लगी।