फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब : पटाखों से भरी रेहड़ी में धमाका, एक की जान गई

Tue, 20 Apr 2021 02:02 PM IST
निवेदिता वर्मा वीडियो डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

पंजाब के अमलोह में सोमवार सुबह पटाखों से भरी एक रेहड़ी में धमाका हो गया। धमाके में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला गांव टिब्बी का है। जानकारी के अनुसार, ये पटाखे मलोद से अमलोह ले जाए जा रहे थे। हादसा सोमवार सुबह करीब सवा छह बजे हुआ। सोमवार सुबह रेहड़ी से दो लोग पटाखों में पड़ने वाले पोटाश के भरे 4-5 थैले लेकर मलौद से अमलोह के बाजार में सप्लाई देने जा रहे थे। जैसे ही वह गांव टिब्बी में पहुंचे तो ऊबड़-खाबड़ रास्ते होने के कारण ब्लास्ट हो गया। जिससे रेहड़ी पर बैठे दो लोगों में से एक की मौके पर मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत बेहद गंभीर है जिसे अमलोह के सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। 
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें