फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः मोगा सिविल अस्पताल में फर्श पर महिला की डिलीवरी, नाराज परिजनों का विरोध प्रदर्शन

Sat, 10 Oct 2020 04:00 PM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, मोगा

पंजाब के मोगा जिले में सिविल अस्पताल में प्रवासी महिला मरीज की फर्श पर ही डिलीवरी हो गई। महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया और इसके तुरंत बाद सिविल अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। वहीं अव्यवस्था से परेशान परिजनों ने अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। महिला प्रसव पीड़ा होने पर डिलीवरी करवाने के लिए अपने परिवार समेत मोगा के सिविल अस्पताल में पहुंची तो जच्चा बच्चा वार्ड में ड्यूटी पर तैनात डॉ. सिमरतजीत ने महिला में खून की कमी बताते हुए उन्हें फरीदकोट रेफर कर दिया। करीब 40 मिनट तक एंबुलेंस नहीं आई तो परिजन महिला को साथ लेकर खुद जच्चा- बच्चा वार्ड से नीचे अस्पताल परिसर में चले गए। लेकिन प्रसव पीड़ा ज्यादा होने के चलते महिला अस्पताल परिसर में ही गिर गई और वहीं पर उसकी डिलीवरी हो गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें