फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में पंजाब के विधायक सुखपाल सिंह खैरा के घर पड़ा ईडी का छापा

Tue, 09 Mar 2021 04:15 PM IST
निवेदिता वर्मा वीडियो डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

पंजाब के भुलत्थ के विधायक सुखपाल खैरा के पांच ठिकानों पर मंगलवार सुबह प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने एक साथ छापा मारा। सूत्रों के अनुसार, मनी लॉन्ड्रिंग और जाली पासपोर्ट मामले में खैरा के दिल्ली में दो और चंडीगढ़, जालंधर व भुलत्थ में एक एक ठिकाने पर छापा मारा गया है। खैरा के चंडीगढ़ सेक्टर-5 स्थित आवास पर दबिश के बाद ईडी की टीम ने भुलत्थ में उनके गांव रामगढ़ स्थित घर पर भी छापा मारा। सुबह 8 बजे ही ईडी की टीम पुलिस और सीआरपीएफ के सुरक्षा दस्ते को लेकर गांव पहुंच गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें