फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BSNL ने ग्राहकों के लिए पेश किए दो नए प्लान, देखें कारोबार और टेक की बड़ी खबरें

Thu, 26 Sep 2019 04:17 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

BSNL ने अपने ग्राहकों को लाभ पहुंचाने के लिए दो ब्रॉडबैंड प्लान पेश किए हैं। कंपनी इन रिचार्ज पैक के जरिए जियो और एयरटेल जैसी दूरसंचार कंपनियों की कड़ी टक्कर देगी और साथ ही ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश करेगी। बीएसएनएल के ग्राहकों को 777 रुपये और 1277 रुपये की कीमत के साथ ब्रॉडबैंड प्लान मिलेंगे। 

सरकार ने भारत की आर्थिक विकास दर आठ-नौ फीसदी के स्तर पर ले जाने का लक्ष्य तय किया है, हालांकि उसके सामने वास्तविक चुनौती इस वृद्धि को बनाए रखना है। नीति आयोग के सीईओ अमिताभ कांत ने भारतीय अर्थव्यवस्था के संदर्भ में यह बात कही। 

ऑनलाइन ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट के को-फाउंडर रहे सचिन बंसल ने चैतन्य रूरल इंटरमीडिएशन डेवलपमेंट सर्विसेज ( CRIDS ) में बहुलांश हिस्सेदारी खरीदी है। बंसल ने इस गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी में 739 करोड़ रुपये का निवेश किया है। 

बुल्गारिया की अर्थशास्त्री क्रिस्टालिना जॉर्जीवा को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) का नया प्रमुख चुना गया है। 66 वर्षीय जॉर्जीवा क्रिस्टीन लेगार्ड का स्थान लेंगी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें