डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्डधारकों के लिए एक राहत भरा एलान हो सकता है। जल्द ही डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड से 10 हजार रुपये तक की खरीदारी करने पर कोई शुल्क नहीं लगने का एलान हो सकता है। सरकार के इस कदम से डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा मिलेगा।
बिक्री, उत्पादन और रोजगार में धीमी वृद्धि से देश के विनिर्माण क्षेत्र की गतिविधियां अगस्त महीने में गिरकर 15 महीने के निम्नतम स्तर पर आ गई हैं। इंडिया मैन्युफैक्चरिंग पर्चेजिंग मैनेजर्स सूचकांक (पीएमआई) जुलाई में 52.5 से गिरकर अगस्त में 51.4 पर आ गया।
ऑटोमोबाइल सेक्टर में लगातार गाड़ियों की मांग गिरती जा रही है। ऑफर्स और डिस्काउंट भी ग्राहकों को आकर्षित करने में असफल साबित हो रहे हैं। देश की तमाम बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों ने अपनी अगस्त महीने की सेल्स रिपोर्ट पेश की है।