#IPL11 में शुक्रवार को दिल्ली डेयरडेविल्स ने कोलकाता नाइट रायडर्स को 55 रनों से पीट कर अपने फैंस को खुशी दी साथ ही प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को भी जिंदा कर दिया। नए और युवा कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी दिल्ली की टीम को भा गई है। श्रेयस ने खुद भी 93 रनों की धमाकेदार पारी खेलते हुए टीम को स्कोर को 219 रन पर पहुंचाया। जवाब में दिनेश कार्तिक के नाइट रायडर्स नौ विकेट खोकर 20 ओवर में सिर्फ 164 रन ही बना सके।