आरुषि मर्डर केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राजेश तलवार और नुपुर तलवार को बरी कर दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि, आरुषि को पापा-मम्मी ने नहीं मारा। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राजेश और नुपुर तलवार को जेल से तुरंत छोड़ने के लिए भी कहा। राजेश और नुपुर तलवार इस वक्त गाजियाबाद की डासना जेल में बंद हैं। इससे पहले सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट के बाद गाजियाबाद कोर्ट ने आरुषि हत्याकांड में राजेश तलवार और नुपुर तलवार को उम्रकैद की सजा दी थी।