फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दिलप्रीत कौर' महज़ 14 साल की उम्र में बन गई 'कैलकूलेटर गर्ल'

Fri, 26 Aug 2016 07:26 PM IST
वीडियो डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली

क्या आप पलक झपकते ही 90 अंकों को एकसाथ जोड़ सकते हैं? सोच में पड़ गए न, खैर छोड़िए। हम बताते हैं उस कैलकुलेटर गर्ल के बारे में जिसने महज 14 साल की उम्र में यह कारनामा हकीकत में कर दिखाया है। होनहार का नाम है दिलप्रीत कौर। कानपुर की  दिलप्रीत दुनिया भर में कैलकुलेटर गर्ल के नाम से ही मशहूर हैं। गुरुवार को दिलप्रीत ने मैथ्स की दुनिया में धमाल मचा दिया। अपनी शार्प मेमोरी के बल पर उन्होंने महज 17 मिनट सात सेकेंड के अंदर देश और दुनिया के 13 बड़े रिकार्ड एक साथ अपने नाम कर लिए। जिसे गिनीज बुक ऑफ रिकार्ड और लिम्बा बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज करने के लिए भेजा जा रहा है। दिलप्रीत कानपुर के हाडर्ड स्कूल में कक्षा नौंवी की छात्रा हैं। उन्होंने सात वर्ष की आयु से ही अपनी नन्हीं उंगलियों पर जादू की तरह गणित के सवाल हल करना शुरू कर दिया था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें