विश्व का सबसे बड़ा विराट रामायण मंदिर पूर्वी चंपारण के केसरिया में बनाया जाएगा। वहां 210 मीट्रिक टन का दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग स्थापित किया जाएगा। इस पर महावीर मंदिर न्यास बोर्ड के सचिव सायन कुणाल ने कहा, "कल गोपालगंज में शिवलिंग का आगमन हुआ। 5 तारीख को उसे केसरिया के लिए रवाना किया जाएगा। इसी क्रम में वहां विशेष पूजन और आरती का कार्यक्रम रखा गया है। 17 तारीख को शिवलिंग का केसरिया विराठ रामायण मंदिर में पीठ पूजन होगा। तब हम विशेष पूजन और 2 दिवसीय संगोष्ठी वहां रखने जा रहे हैं। इसमें आम लोगों को भी बुलाया जाएगा... पूरे जिले में खुशी का माहौल है कि वहां 10 साल बाद शिवलिंग लगने जा रहा है..."