बिहार के आरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक मां अपने मृत बच्चे को बेहोश समझ कर कभी ऑक्सीजन देती है तो कभी सीपीआर देकर वापस जिंदा करने की कोशिश कर रही है। मामला भोजपुर जिले का है। एक किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मां की ममता का ह्रदयविदारक दृश्य अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।