फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather: पटना, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में आज भी कोहरा; शीत दिवस जैसे हालात, जानिए मौसम का हाल

बिहार में ठंड लगातार बढ़ती जा रही है। धूप नहीं निकलने के कारण दिन और रात के तापमान का अंतर घटता जा रहा है। इससे शीत दिवस जैसी स्थिति बन गई है। सर्द पछुआ हवा के कारण कनकनी बढ़ गई है। पटना, मुजफ्फरपुर समेत कई जिलों में कोहरा छाया है। कई जगह दृश्यता 100 मीटर से भी कम रही। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र ने सभी 38 जिलों में कोहरे का अलर्ट है। 22 दिसंबर तक ऐसा ही मौसम रहेगा। मौसम विभाग ने लोगों से सावधान रहने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें