फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: सासाराम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर लगी लिफ्ट में आई खराबी, आधे घंटे तक फंसे रहे लोग; सांसें अटकी

Wed, 29 Oct 2025 03:24 PM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासाराम

सासाराम रेलवे स्टेशन की लिफ्ट में आई खराबी के कारण बुधवार की सुबह अचानक हड़कंप मच गया। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या छः और सात पर लगी लिफ्ट में 7 से 8 लोग बुरी तरह फंस गये और उन्हें बाहर निकालने में लगभग आधे घंटे से अधिक का समय लग गया। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर अफरातफरी दिखी और रेलवे कर्मचारियों को लिफ्ट में फंसे लोगों को बाहर निकालने में काफी परेशानी उठानी पड़ी।

अचानक बंद हो गई लिफ्ट
लिफ्ट में फंसे यात्रियों ने बताया कि करीब सात से आठ लोग प्लेटफार्म संख्या 6 पर नीचे आ रहे थे, तभी लिफ्ट अचानक बंद हो गई, जिससे सभी लोग फंस गए। इसमें कुछ महिलाएं एवं बच्चे भी सवार थे। लोगों ने लिफ्ट का दरवाजा खोलने का काफी प्रयास किया, लेकिन दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर मदद मांगी गई।
इसके बाद जीआरपी के कर्मचारी वहां पहुंचे और फिर कड़ी मशक्कत के बाद सभी लोगों को बाहर निकाला गया।

पढ़ें: बगहा में दो सड़क हादसों ने छीनी दो परिवारों की खुशियां, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

क्या बोले स्टेशन प्रबंधक 
मामले में सासाराम रेलवे स्टेशन के प्रबंधक प्रवीण कुमार सिन्हा ने बताया कि स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या छः और सात पर लगी लिफ्ट में तकनीकी खराबी के कारण कुछ लोग फंस गए थे, जिन्हें सकुशल बाहर निकाल लिया गया है। उन्होंने बताया कि लिफ्ट के खराब होने की जानकारी रेलवे की तकनीकी टीम को दे दी गई है और जल्द ही इसे ठीक कर एक बार फिर यात्रियों के लिए चालू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें