फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: शादी में गया था परिवार, पीछे से 30 लाख के गहने और नकदी पर चोरों का हाथ साफ; बख्तियारपुर में बड़ी चोरी

Mon, 23 Feb 2026 06:52 AM IST
पटना ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हकीकतपुर गांव में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर लगभग 30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने और 1.67 लाख रुपये नकद पर हाथ साफ कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, 20 फरवरी को घर के मालिक कमलेश सिंह अपने पूरे परिवार के साथ सोनपुर में अपने भगिना की शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर पूरी तरह खाली था, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। परिवार जब शादी से लौटकर घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। अंदर प्रवेश करने पर सामान बिखरा पड़ा था और अलमारी खुली हुई थी। यह देख परिवार के होश उड़ गए।

पढ़ें: छपरा में चश्मदीद गवाह की निर्मम हत्या, खेत में मिला लहूलुहान शव; एफएसएल टीम जांच में जुटी

पीड़ित कमलेश सिंह ने बताया कि चोरी गए जेवरात में सोने-चांदी के कीमती आभूषण शामिल हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 30 लाख रुपये है। इसके अलावा 1.67 लाख रुपये नकद भी गायब हैं। उन्होंने कहा कि यह उनकी जीवनभर की कमाई थी, जो एक ही रात में चोरी हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संभावित संदिग्धों की तलाश में जुटी है। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि आए दिन हो रही वारदातें पुलिस के लिए चुनौती बनती जा रही हैं और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें