फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mokama Bus Accident: पटना में अयोध्या से लौट रही तीर्थयात्रियों की बस खाई में गिरी | Patna Bus Accident

पटना के बाढ़ इलाके में मोकामा फोरलेन पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। अयोध्या से सिमरिया धाम लौट रही तीर्थयात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर करीब 20 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक महिला श्रद्धालु की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से मोकामा ट्रॉमा सेंटर और रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि सभी यात्री मधुबनी जिले के रहने वाले हैं और अयोध्या दर्शन के बाद सिमरिया धाम जाने के लिए निकले थे। बस में कुल 45 यात्री सवार थे। बरहपुर बाइपास के पास पहुंचते ही बस चालक को अचानक झपकी आ गई, जिसके बाद वाहन नियंत्रण खो बैठा और खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोग तुरंत राहत-कार्य में जुट गए और मोकामा थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा और बस को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें