फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kachi Dargah-Bidupur Six Lane Bridge:आजादी के 76 साल बाद पटना से कनेक्ट हुआ दियारा इलाका | Nitish Kumar

Video Updated Mon, 23 Jun 2025 01:13 PM IST

मुख्यमत्री नीतीश कुमार ने बिहारवासियों को एक और बड़ी सौगात दी है। सीएम ने आज यानी तेईस जून को कच्ची दरगाह बिदुपुर सिक्स लेन पुल परियोजना के पहले चरण का शुभारंभ कर दिया। अब यह इलाका आजादी के 76 साल बाद राजधानी पटना से सीधे कनेक्ट हो गया है। एनएच 31 से राघोपुर तक का हिस्सा पूरी तरह बनकर तैयार है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अत्यंत खुशी हो रही है कि आज कच्ची दरगाह बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के पटना से राघोपुर की सम्पर्कता का लोकार्पण किया गया है। इस छह लेन गंगा पुल के निर्माण के लिए हमलोग लगातार काम कर रहे थे। मैंने निर्माणाधीन कार्य का नियमित निरीक्षण कर पुल का निर्माण शीघ्र पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया था। संतोष की बात है कि अब यह सपना साकार हो गया है। मुख्यमंत्री ने आगे लिखा कि कच्ची दरगाह बिदुपुर छह लेन गंगा पुल के लोकार्पण से राघोपुर दियारा क्षेत्र के लोगों को राजधानी पटना से पूरे वर्ष के लिए सड़क सम्पर्कता मिल गई। इस क्षेत्र में कृषि, उद्योग सहित अन्य व्यवसायों का और तेजी से विकास होगा। आकस्मिक चिकित्सा की स्थिति में मरीजों को भी काफी सुविधा होगी। महात्मा गांधी सेतु पर भी यातायात का भार कम होगा। पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि राघोपुर दियारा के लोगों के लिए आज ऐतिहासिक दिन है। इस इलाके के लोग दशकों से पीपा पुल और नावों के पटना से कनेक्ट थे। अब उन्हें स्थायी सड़क संपर्क मिलने जा रहा है। इस पुल ने अब राघोपुर को महज पांच मिनट में पटना से जोड़ दिया है। पथ निर्माण मंत्री ने बताया कि यह तकनीक देश के गिने चुने पुलों में ही इस्तेमाल की गई है, जिसमें केबल्स को डेक के नीचे एक बिंदु से दूसरे बिंदु तक विशेष ढंग से जोड़ा गया है। इससे इसकी मजबूती कहीं अधिक हो जाती है। 19 किलोमीटर लंबी इस परियोजना का सबसे खास हिस्सा है 9.76 किलोमीटर लंबा एक्स्ट्रा डोज केबल स्टे ब्रिज, जो गंगा नदी पर बनाया गया है। इसकी चौड़ाई 32 मीटर है और यह पुल 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। मंत्री नितिन नवीन ने बताया कि अब तक मानसून में पीपा पुल हटा दिया जाता था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें