कांग्रेस के नये बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार अपनी पुरानी परंपराओं और जड़ों से गहराई से जुड़े हुए है। इसी का परिचय शनिवार को उन्होने औरंगाबाद आगमन के दौरान दिया। औरंगाबाद पहुंचने के पूर्व रास्ते में जब उनका स्वागत ढ़ोल-नगाड़े के साथ किया गया तो वह खुद को अपनी पुरानी परंपरा से जोड़ने से रोक नही सके। वह भी समर्थकों का उत्साह बढ़ाने के लिए लयबद्ध तरीके से ढ़ोल बजाने लगे। उनके अंदाज को देखकर कही से भी ऐसा नही लगा कि वह ढ़ोल बजाने का महज नाटक कर रहे हैं, बल्कि ऐसा लगा कि वह पुराने ढ़ोल बजाने वाले हैं। उनके ढ़ोल बजाने से समर्थकों का उत्साह भी दोगुना-चौगुना हो गया। कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज हो उठे। समर्थकों के भारी उत्साह के बीच उनका काफिला औरंगाबाद के नगर भवन पहुंचा, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत और अभिनंदन किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने भी बिहार विधानसभा चुनाव को फतह करने में कंधें से कंधा मिलाकर साथ देने और पूरी जी जान लगा देने का संकल्प व्यक्त किया। स्वागत व ढ़ोल बजाने का वीडियो- फोटो : credit स्वागत व ढ़ोल बजाने का वीडियो- फोटो : credit