फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार के गोपालगंज में खाकी को शर्मसार करने वाला मामला, शराबी को गिरफ्तार करने शराब पीकर पहुंचे दारोगा बाबू

Wed, 15 Dec 2021 10:42 PM IST
प्रतीक्षा पांडेय वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

बिहार के गोपालगंज में खुद शराब के नशे में चूर होकर एक शराबी युवक को गिरफ्तार करने पहुंचे थे दरोगा बाबू। दरोगा बाबू को शराब के नशे में देख लोगों ने जमकर बवाल काटा। मामला इतना बड़ा कि दरोगा बाबू को सलाखों के पीछे जाना पड़ा । पहले यह वीडियो देखिए फिर आपको इसके पीछे की कहानी बताते हैं…
दरअसल एक दवा की दुकान पर एक शराबी ने हंगामा शुरू किया। दुकानदार और शराबी के बीच बहस होने लगी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस की तरफ से दरोगा चंद्रमा राम युवक को गिरफ्तार करने पहुंचे लेकिन वह पहले से ही नशे में धुत थे।
 दरोगा साहब को इतना भी होश नहीं था कि वह क्या कर रहे हैं। शराबी को पकड़ने उसके घर पहुंचे और वहां महिलाओं की तलाशी लेने लगे। जिसके बाद घर के लोग का गुस्सा दरोगा पर फूट पड़ा।  लोगों के जमकर विरोध करने पर दरोगा चंद्रमा राम को गिरफ्तार किया गया। जहां दरोगा बाबू खुद गिरफ्तार करने गए थे वहां  सलाखों के पीछे हैं और यह तब हो रहा है जब बिहार में शराब बंदी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें