फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: एडमिट कार्ड न मिलने से छात्रों में रोष, इंटर और मैट्रिक परीक्षार्थियों ने DM से लगाई न्याय की मांग

Sat, 31 Jan 2026 08:38 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

वारिसनगर प्रखंड के सतमलपुर स्थित उच्च माध्यमिक रहीमुद्दीन विद्यालय के दर्जनों छात्र-छात्राएं अपनी परीक्षाओं को लेकर भारी संकट में हैं। छात्र-छात्राओं ने जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा से मिलकर अपनी समस्या प्रस्तुत की।     छात्र-छात्राओं का कहना है कि फरवरी माह में इंटर और मैट्रिक की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं, लेकिन विद्यालय के हेड मास्टर की लापरवाही के कारण किसी भी छात्र-छात्रा को एडमिट कार्ड नहीं मिला। इससे 200 से अधिक छात्र-छात्राओं का भविष्य अंधकारमय हो गया है।

छात्र-छात्राओं ने की ये मांग
छात्र-छात्राओं ने ससमय परीक्षा लेने की मांग करते हुए हेड मास्टर पर कार्रवाई करने और विद्यालय को राजकीय मध्य विद्यालय में मर्ज करने की भी मांग की। उन्होंने विशेष परीक्षा देने की व्यवस्था न करने की बात स्पष्ट कर दी। छात्राओं का कहना है कि वे विशेष परीक्षा नहीं देंगे और वार्षिक परीक्षा में ही शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उन्हें एडमिट कार्ड नहीं मिला तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उनका आरोप है कि विद्यालय की प्रधानाचार्य ने उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।

ये भी पढ़ें- Bihar: जाली नोटों के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, इंडो नेपाल सीमा पर SSB व STF के जाल में जानें कैसे फंसे आरोपी?

प्रधानाचार्य प्रीति कुमारी हुईं निलंबित
इस मामले में पूर्व प्रधानाचार्य प्रीति कुमारी को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। स्थानीय विधायक से भी इस समस्या के समाधान की कोशिश की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस हल नहीं निकल पाया है। छात्रों की इस मांग और गुस्से को देखते हुए प्रशासन ने मामले की गंभीरता से समीक्षा की है और समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें