फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Politics: लालू यादव के ऑफर पर क्या बोले नीतीश कुमार?

Sat, 17 Feb 2024 04:01 PM IST
सुरेश शाह वीडियो डेस्क/अमर उजाला डॉट कॉम

लोकसभा चुनाव से पहले बिहार में नई सरकार बनने के बाद पहली बार राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का सीएम नीतीश कुमार पर बयान आया। लेकिन, जिस तरह से लालू यादव मुस्कुराते हुए नीतीश कुमार पर अपनी प्रतिक्रिया दी, उससे ऐसा लग रहा है कि वह नीतीश कुमार को फिर से मौका दे सकते हैं। नीतीश के पाला बदलने के सवाल पर लालू प्रसाद ने कहा था कि नीतीश जी की अब पाला बदलने की आदत सी हो गई है। हमने ऐसा नहीं सोचा नहीं था। वहीं, लालू यादव से जब पूछा गया था कि क्या नीतीश कुमार के लिए अभी भी दरवाजा खुला है तो इसपर RJD प्रमुख ने कहा था कि अगर आना चाहेंगे तो फिर हमलोग देखेंगे। हमारा दरवाजा तो हमेशा खुला ही रहता है। वहीं, लालू यादव के 'दरवाजा खुला है' वाले बयान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी मजेदार और काफी सधे अंदाज में जवाब दिया।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें