गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र से आई एक दिल दहला देने वाली वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। लाला छापर गांव में एक सुनियोजित लूट की घटना देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। गोलियों की तड़तड़ाहट, चीख-पुकार और फिर उग्र भीड़ का तांडव इन सबने मिलकर गांव को कुछ घंटों के लिए मानो जंग का मैदान बना दिया। इस भयावह घटनाक्रम में एक निर्दोष ग्रामीण समेत दो अपराधियों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं।