देश की इंटरनल सिक्योरिटी के लिए पुलिस का सक्षम होना बहुत जरूरी होता है। भारत में पुलिस वालों को अपाचे, पल्सर जैसी बाइक और इनोवा जैसी कारें दी जाती हैं लेकिन दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां पुलिसवालों को लेम्बोर्गिनी और फरारी जैसी सुपरकार उपलब्ध कराई जाती हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ देशों के बारे में जहां पुलिस वालों को सुपरकार दी जाती हैं।