राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों का दैनिक भविष्यफल बताया जाता है।
मेष
आज आपके रुकते हुए काम पूरे होंगे। घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। किसी से वाद विवाद में न पड़ें।
वृष
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको आय के कुछ नए स्रोत मिलेंगे। निर्णय लेने की क्षमता का आपको लाभ मिलेगा।
मिथुन
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको नई नौकरी मिलने के संकेत हैं। आपको परेशानी दूर होगी।
कर्क
आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर दिन रहेगा। आसपास रह रहे लोगों का भरोसा जीत पाएंगे। किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।
सिंह
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। व्यापार में आपको कोई बड़ी कामयाबी हासिल हो सकती है। जीवनसाथी के करियर में आ रहे परेशानी दूर होगी।
कन्या
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। किसी नए काम की शुरुआत करने का मौका मिलेगा। जीवनसाथी से मन की बात कहने का मौका मिलेगा।
तुला
आज का दिन आपके लिए संपत्ति के संकेत दे रहा है। विद्यार्थियों को खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी से चल रही अनबन दूर होगी।
वृश्चिक
आज के दिन आप धैर्य व साहस से काम करें। किसी विपरीत परिस्थिति में धैर्य बनाए रखना होगा। काम को लेकर भागदौड़ अधिक रहेगी।
धनु
आज का दिन आपके लिए कारोबार के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपकी बड़े लोगों से मुलाकात हो सकती है। आपको आलस्य का त्याग करना होगा।
मकर
आज आपको मान सम्मान मिलने के संकेत हैं। आपको विरोधी की बातों में आने से बचना होगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ समस्या आ सकती है।
कुंभ
आज का दिन आपके लिए उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। वाहनों का प्रयोग सावधानी से करें। कोई दुर्घटना होने की संभावना बनती दिख रही है।
मीन
आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। आपके व्यवहार से मित्रों की संख्या बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों के साथ मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे।