यूक्रेन से कुछ ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं, जो सिर से लेकर पांव तक पूरे शरीर में सिरहन पैदा कर देने वाली हैं। बर्बरता का यह मंजर किसी को भी रुला देने वाला है। यहां सब कुछ तबाह हो चुका है।
विज्ञापन
1 of 10
मासूम को बचाता यूक्रेनी सैनिक
- फोटो : सोशल मीडिया
यूक्रेन तबाही के उस दौर से गुजर रहा है, जिसे इतिहास कभी भुला नहीं पाएगा। कभी यूक्रेन के सबसे अच्छे शहरों में शुमार होने वाले नाम इस समय रूसी आक्रामकता की विभीषिका को झेल रहे हैं। यहां सबकुछ खत्म हो चुका है। एक पल को कदम रोक लेने वाली इमारतें खंडहर बन गई हैं। टैंक, मिसाइल और गोलीबारी के दाग इन इमारतों से झांक-झांक कर अपने ऊपर हुए वीभत्स हमलों की गवाही दे रहे हैं।
विज्ञापन
2 of 10
मलबे में ढेर इमारत
- फोटो : सोशल मीडिया
मासूम का क्या दोष था
भले ही रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन लाख सफाई दे रहे हों कि, उनके सैनिकों ने नागरिक इलाकों को निशाना नहीं बनाया है, लेकिन यूक्रेन के इरपिन शहर की एक तस्वीर उनके झूठ से पर्दा उठाती है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। इरपिन शहर की इस तस्वीर में एक यूक्रेनी सैनिक एक मासूम को बचाने का प्रयास कर रहा है। पीछे पूरी इमारत मलबे में तब्दील हो चुकी है। ऐसे में हर कोई दोनों देशों से यही सवाल करेगा कि, आखिर इस मासूम का दोष क्या था?
विज्ञापन
3 of 10
यूक्रेन में एक सैनिक परिवार
- फोटो : सोशल मीडिया
सैकड़ों सैनिकों की मौत
रूस-यूक्रेन की मौत दसवें दिन में प्रवेश कर चुकी है। इस जंग में अब तक सैकड़ों सैनिकों की मौत हो चुकी है। हालांकि, यूक्रेन की ओर से दावा किया जा रहा है कि, उसने यूक्रेन के 10 हजार से ज्यादा सैनिकों को मार गिराया है, लेकिन रूस ने इसका खंडन किया है।
4 of 10
यूक्रेन से बड़ी संख्या में पलायन
- फोटो : सोशल मीडिया
सब कुछ बिखर गया
रूस की ओर से बर्बर हमले का दंश यूक्रेन कई सालों तक झेलता रहेगा। इसमें से कई ऐसे हैं, जिन्होंने इन हमलों में अपना सबकुछ खो दिया है।
विज्ञापन
5 of 10
कीव में ट्रेन के बाहर खचाखच भीड़
- फोटो : सोशल मीडिया
कीव के बाहर निकलने की जद्दोजहद
यूक्रेन की राजधानी कीव पर कब्जे को लेकर शुरू हुई जंग दसवें दिन में पहुंच चुकी है। रूस ने कीव के कई रिहायशी इलाकों पर भी मिसाइल व बम से हमला किया है। इस बीच कीव से बाहर निकलने वालों की जद्दोजहद जारी है।
विज्ञापन
6 of 10
युद्ध के दौरान बमबारी से धराशायी हुए अपने घर के सामने खड़ी बच्ची।
- फोटो : @UNICEF_UA
नेस्तनाबूत हुए कई शहर
यूक्रेन के कई शहर रूस के बर्बर हमले का शिकार हो चुके हैं। सैकड़ों ऐसी इमारते हैं, जो अब मलबे में तब्दील हो चुकी हैं।
विज्ञापन
7 of 10
यूक्रेन से पलायन कर रहे लोगों के चेहरे पर चिंता के भाव की साफ झलक देखी जा सकती है।
- फोटो : PTI
12 लाख से ज्यादा लोगों का पलायन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस से छिड़े युद्ध के बीच यूक्रेन में अब तक 12 लाख से ज्यादा लोग पलायन कर चुके हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ और अमेरिका भी पलायन को लेकर आने वाले बड़े मानवीय संकट को लेकर आगाह कर चुके हैं।
8 of 10
यूक्रेन पर मिसाइल हमला
- फोटो : Moscow Times
इस बीच यूक्रेन पर रूस के हमले लगातार जारी हैं। यूक्रेन पर मिसाइल दागी जा रही हैं।
9 of 10
यूक्रेन पर रूस के हमले
- फोटो : ANI
यूक्रेन पर लगातार हमलों के बीच रूस ने 8 मार्च से सरकारी एयरलाइंस एयरोफ्लोत की सभी अंतर्राष्ट्रीय उड़ानें बंद करने का फैसला किया है।