गीता गौर सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
ये है 7 करोड़ का सवाल
अमिताभ बच्चन ने गीता सिंह से 7 करोड़ के लिए काफी मुश्किल सवाल किया था। अमिताभ बच्चन ने पूछा था, ‘इनमें से कौन सा एक नाम अकबर के उन तीनो पोतों के नामों में से नहीं है जिन्हे जेशुईट पादरियों को सौंपने के बाद इसे बना दिया गया था?’ इस सवाल के साथ गीता के सामने चार ऑप्शन रखे गए जो डॉन फेलिपे, डॉन हरिके, डॉन कार्लोस, डॉन फ्रांसिस्को थे। इस सवाल के दौरान भी गीता सिंह के पास दो लाइफलाइन थीं, लेकिन वह इसका इस्तेमाल नहीं कर सकती थीं और उन्हें इस सवाल का जवाब भी नहीं पता था, जिस वजह से उन्होंने खेल को क्विट करना ही सही समझा।