फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए बनी रहेगी चारधाम यात्रा की कनेक्टिविटी 

Wed, 20 Apr 2016 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
चार धाम - फोटो : demo
विज्ञापन
इस बार चारधाम यात्रा की कनेक्टिविटी व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से बनी रहेगी। पल-पल की जानकारी के लिए शासन के अधिकारियों ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है। इसमें प्रदेश शासन के अफसरों के अलावा केंद्र सरकार के अफसर भी शामिल हैं। चारधाम यात्रा के संबंध में सारी जानकारियां और दिशा-निर्देश इसी ग्रुप के माध्यम से दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2013 में चारधाम यात्रा के दौरान जब आपदा आई थी तो सबसे अधिक दिक्कत कनेक्टिविटी की रही थी। समय से सूचना शासन और प्रशासन के अधिकारियों और जिम्मेदारों तक नहीं पहुंची। इसकी वजह से बचाव और राहत कार्य में बाधा पहुंची थी और जान-माल नुकसान अधिक हुआ था। इसी स्थिति के मद्देनजर व्यवस्था बनाने के लिए इस बार व्हाट्सएप ग्रुप बनाया गया है।

ग्रुप से जोड़े जाएंगे विभागों के अफसरों
चारधाम क्षेत्र के सारे वन प्रभागीय अफसर, जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, आपदा न्यूनीकरण एवं प्रबंधन आदि विभागों के अफसरों को इससे जोड़ा गया है। 
विज्ञापन


ग्रुप में सूचना डालने पर ग्रुप के सारे सदस्य अवगत हो जाते हैं। अपर मुख्य सचिव एस. रामास्वामी ने बताया कि किसी से कोई जानकारी मांगनी है तो फौरन ग्रुप के माध्यम से मांग ली जाती है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें