फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंडः चारधाम यात्रा में हो सकते हैं आपदा जैसे हालात

Mon, 09 May 2016 09:06 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण बाढ़ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चारधाम यात्रा शुरू होने से ठीक पहले मौसम के करवट बदलने से चारधाम यात्रा की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


चमोली जिले में तीन स्थानों पर मूसलाधार बरसात ने एक बार फिर आपदा से निपटने की तैयारी को नाकाफी साबित किया है। यह बरसात साफ बता रही है कि उत्तराखंड की मौसम की मारक क्षमता में इजाफा हुआ है। वहीं पूर्व चेतावनी का तंत्र पूरी तरह से विकसित नहीं होने के कारण प्रदेश में आपदा प्रबंधन अब भी राहत और बचाव के परंपरागत ढर्रे पर ही है।

आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक आठ मई को सुबह सात बजे कर्णप्रयाग में भारी बरसात के कारण करीब 30 मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। इसी तरह थराली में भारी बरसात के कारण कई वाहनों को मलबे के कारण नुकसान पहुंचा। इसी तरह चमोली में गैरसैंण के पास और अल्मोड़ा में भारी बरसात ने कहर बरपाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है

- फोटो : file photo
आपदा प्रबंधन विशेषज्ञों के मुताबिक भारी बरसात की ये घटनाएं बेहद सीमित क्षेत्र में हुईं। जाहिर है कि प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है।

यह तब है जबकि प्रदेश में कुछ दिन पहले ही जंगल बुरी तरह से आग की चपेट में थे। मई का महीना प्रदेश में बरसात न होने के लिए जाना जाता है।

इससे भी बड़ी चिंता का सबब यह है कि जून 2013 की केदारनाथ आपदा के बाद से ही प्रदेश में करीब भूस्खलन के लिहाज से 400 से अधिक संवेदनशील जोन बन गए हैं। एक ही स्थान पर तेज बरसात इन क्षेत्रों के लिए कहर साबित हो सकती है।

ऐसे में चारधाम यात्रा भी इस बार 2012 की तर्ज पर बताई जा रही है। इसका मतलब यह है कि इस बार यात्रा में तीर्थ यात्रियों की खासी तादाद शामिल होगी। किसी पूर्व चेतावनी तंत्र के नहीं होने पर कोई भी आपदा प्रदेश में भयावह रूप भी ले सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें